sirfire-aashiq-forcefully-wrote-his-name-on-the-minor-girl39s-hand-with-blood
sirfire-aashiq-forcefully-wrote-his-name-on-the-minor-girl39s-hand-with-blood

सिरफिरे आशिक ने नाबालिग छात्रा के हाथ पर ब्लैड से जबरदस्ती लिखवाया अपना नाम

जबलपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। शहर के गढ़ा थानांतर्गत एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिग छात्रा के हाथ में जबरन अपना नाम लिखवा लिया, खून से लथपथ छात्रा ने परिजनों की मदद से थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाकर युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने रविवार को बताया कि क्षेत्र में रहने वाली छात्रा प्रियंका(परिवर्तित नाम) उम्र 14 वर्ष क्षेत्र के ही एक स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है। प्रियंका के स्कूल आते-जाते समय गोलू राजपूत नामक युवक पीछा करता रहा, इस बीच गोलू ने प्रियंका से दोस्ती कर ली और मौका मिलने पर बातचीत करता रहा, आए दिन होने वाली बातचीत का फायदा उठाते हुए गोलू ने प्रियंका को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। गत 25 फरवरी को गोलू ने प्रियंका को मिलने के लिए बुलाया, प्रियंका के मना करने पर धमकी देने लगा। प्रियंका क्षेत्र के ही गीताजंलि स्कूल ग्राउंड मिलने के लिए पहुंची, जहां पर गोलू ने बातचीत करते हुए ब्लेड निकालकर स्वयं के हाथ में कट मारना शुरु कर दिया, गोलू को स्वयं पर ब्लेड से हमला कर देख प्रियंका घबरा गई, उसने गोलू को किसी तरह रोक लिया, इसके बाद उसी ब्लेड को प्रियंका के हाथ में थमाते हुए जबरन अपना नाम गोलू उसके हाथ में लिखवाया। ब्लैड से गोलू का नाम लिखने के कारण प्रियंका के हाथ से खून की धार लग गई, दर्द से कराहते हुए छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। प्रियंका के हाथ में चोट देखकर परिजन भी घबरा गए। उन्होंने गढ़ा थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने पास्को एक्ट,छेड़छाड सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित की सरगमी से तलाश शुरु कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार /ददन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in