show-cause-notice-issued-against-two-jail-warders-of-naini-central-jail
show-cause-notice-issued-against-two-jail-warders-of-naini-central-jail

केन्द्रीय कारागार नैनी के दो जेल वार्डरों के खिलाफ जारी की गई शो काॅज नोटिस

प्रयागराज, 13 जून(हि.स.)। केन्द्रीय कारागार नैनी के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पी.एन. पाण्डेय से गत दिवस अभद्रता करने के मामले में दो जेल वार्डरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। इससे पूर्व अन्य जेलों में भी इनके खिलाफ मिली शिकायतों की वजह से हटाया गया है। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि जेल में तैनात जेल वार्डर दिनेश मीणा और अभय सिंह गत दिवस नशे की हालत में कार्यलय में जबर्दस्ती घुस आए और अभद्रता करते हुए शिकायत करने लगे कि जेलर ने हम लोगों ड्यूटी एक है। इस पर किसी घटना की स्थिति में दोनों को दूसरे दिन आफिस आने के लिए बुलाया। दोनों यूनिफाॅर्म सेवा के कर्मचारी के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारी के घर में नशे की हाल में आना-जाना अति आपत्तिजनक था। जिसकी वजह से दोनों कर्मचारियों को कदाचार के लिए शो काॅज नोटिस दिया है। अभय सिंह का तबादला आदेश लंबित था उसके क्रम में उन्हें स्थानान्तरित कर दिया गया है। दिनेश मीणा अत्यंत खराब रिकॉर्ड का कर्मचारी है। दोनों के ऊपर विभिन्न स्थानों पर दंड परित किए जा चुके हैं। प्रशानिक आदेश की वजह से अभय कुमार को स्थानान्तरित किया गया है। इसी तरह प्रशासनिक कारण से इसे दिनेश मीना के ऊपर एक और जांच चल रही है। जिसमें नकली जाति प्रमाण पत्र का रूप है। इस सम्बन्ध में इसके खिलाफ कार्रवाई करायी जा रही है। दोनों के खिलाफ नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in