Shahjahanpur: Youth raped a minor on the basis of illegal weapon
Shahjahanpur: Youth raped a minor on the basis of illegal weapon

शाहजहांपुर : युवक ने अवैध हथियार की दम पर नाबालिग से किया दुष्कर्म

शाहजहांपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में अवैध हथियार की दम पर नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बीते शुक्रवार को वो अपनी बीमार बहन को देखने थाना तिलहर क्षेत्र गई हुई थी। महिला का 18 वर्षीय पुत्र काम पर गए हुए था तथा घर पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री अकेले थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव का ही विशाल गुप्ता नामक युवक अवैध हथियार लेकर उनके घर में घुस आया और अवैध हथियार के दम पर उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने लगा।महिला का कहना है इसी बीच उनका 18 वर्षीय पुत्र काम से वापस घर के लौट आया। आरोपित को बहन के साथ गलत हरकत करता देख उसने आरोपित युवक को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर आरोपित ने नाबालिग के भाई की पिटाई कर दी और धमकी देते हुये फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपित की पिटाई से उनके की पुत्र की तबियत खराब हो गई। जिस शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शनिवार को दोपहर बाद महिला बेटी को लेकर थाना कांट आई। महिला ने पुलिस को तहरीर दी और पूरी बात बताई। पुलिस ने नाबालिक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अमित/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in