ruckus-between-two-sides-for-burning-firecrackers-in-noida-youth-injured-in-firing
ruckus-between-two-sides-for-burning-firecrackers-in-noida-youth-injured-in-firing

नोएडा में पटाखे जलाने पर दो पक्षों में बवाल, फायरिंग में युवक घायल

नोएडा, 5 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा थाना फेज 3 क्षेत्र में पटाखे जलाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दो गुटों के बीच पहलेमारपीट हुई। इसके बाद गोली भी चली। गोलीबारी में एक युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। मामूली विवाद के बाद गोलीबारी की ये घटना नोएडा थाना फेज क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चौंखडी में हुई है। बताया जा रहा है कि ये विवाद पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। सेंट्रल नोएडा डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि, पटाखे जलाने पर हुए दो गुटों के विवाद में राजकुमार नामक व्यक्ति द्वारा विनीत नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। दोनों गुटों के बीच पहले कहा सुनी हुई। इसके बाद घायल व्यक्ति द्वारा पहले लाठी डंडों से मारपीट करने की कोशिश की गई थी। यह देख दूसरे पक्ष द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई गई, गोली लगने के कारण विनीत घायल हुआ, फिलहाल घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं जिस बंदूक से गोली चलाई गइ थी, उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है। --आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in