रेणुका भवन में पहली मंजिल पर चल रहे अवैध हुक्का बार का पुलिस ने क‍ि‍या भंडाफोड़

रेणुका भवन में पहली मंजिल पर चल रहे अवैध हुक्का बार का पुलिस ने क‍ि‍या भंडाफोड़

नई दिल्ली, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित रेणुका भवन में पहली मंजिल पर चल रहे अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एक कमरे में महफिल सजाकर नई उम्र के लड़कों को हुक्का परोसा जा रहा था। हुक्का बार का नेटवर्क व्हाट्सऐप पर ही चल रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान यहां सात-आठ लड़के मौजूद थे। इन लोगों न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही किसी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था। एक ही हुक्के का पाइप महफिल में घूम रहा था। पुलिस ने हुक्का बार चलाने के आरोप में दो सगे भाई साहिल बत्रा और गीतांशु बत्रा को गिरफ्तार किया है। यहां से पुलिस ने सात हुक्के और अन्य सामान भी बरामद किये हैं। उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि सोमवार रात को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि ई-70 सिंगल स्टोरी, विजय नगर, मुखर्जी नगर में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा है। पुलिस ने तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर-302 में छापा मारा तो वहां पर महफिल सजी हुई थी। कई लड़के बैठकर वहां हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हुक्का बार चलाने वाले मालिकों को काबू किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों भाई पहले वहां पर ओयो रूम सर्विस चलाते थे। लॉक डाउन की वजह से काम बंद होने पर दोनों ने हुक्का बार खोल दिया। बाद में व्हाट्सऐप ग्रुप से नई उम्र के लड़कों को इसकी सूचना दे दी गई। जहां हुक्का बार चल रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in