refused-to-dance-at-birthday-party-pushed-into-boiling-oil-embroidery-two-scorched
refused-to-dance-at-birthday-party-pushed-into-boiling-oil-embroidery-two-scorched

जन्मदिन पार्टी में नाचने से मना करने पर खौलते तेल की कढ़ाई में दिया धक्का, दो झुलसे

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। बाहरी उत्तरी जिले के स्वरुप नगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी में नाचने गाने के लिए मना करने पर चार भाईयों ने परिवार के दो लोगों को खौलते तेल की कढ़ाई में धक्का दे दिया। इससे दो लोग बुरी तरह से जल गए। झुलसे हुए की पहचान हरिश्चंद्र और अनुज के रुप में हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद्र परिवार के साथ स्वरुप नगर की सिद्धि कॉलोनी में रहते है। वह बाजारों में रेहडी लगाने का काम करते है। हरिश्चंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके एक साल के पौते का जन्म दिन था। बीती रात घर पर ही पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे। घर के सामने वाले रहने वाले पप्पू प्रधान के लड़के टिंडा, कॉलोनी, अमिल और राहुल भी आए हुए थे। पार्टी का आयोजन खत्म हो गया था और सभी लोग जा चुके थे। मेरे लड़के ने पप्पू के लड़कों को भी जाने को कहा लेकिन वे नाचने गाने की जीद करने लगे। मना करने पर झगड़ा करने लगे। तभी मामा के लड़के दीपक और अनुज भी आ गए। पप्पू प्रधान के चारों लड़कों ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे। तभी चारों ने हरिशचंद्र को खौलते तेल की कडाही में धक्का दे दिया, जिससे वह कढ़ाई मे जा गिरा। गर्म तेल उछलकर अनुज के उपर भी जा गिरा। जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। इसी बीची हरिशचंद्र की सोने की चेन गिर गई। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पतला में भर्ती कराया, जहां अनुज को एलएनजेपी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in