रायबरेली : कांग्रेस नेता के घर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
रायबरेली : कांग्रेस नेता के घर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

रायबरेली : कांग्रेस नेता के घर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

रायबरेली, 18 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस नेता के घर चल रही अवैध असलहा की फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मौके से अवैध शस्त्र, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य अभियुक्त अभी भी फरार है, जोकि शहर कांग्रेस कमेटी का महामंत्री बताया जाता है। शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के महानंदपुर मकान नंबर 2045/14 से अभियुक्त रामू बाजपेयी उर्फ रामप्रताप ऊर्फ लल्लू विशवकर्मा पुत्र श्री पाल निवासी थाना हथगांव जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया। जबकि एक अन्य आरोपित हिमांशु सिंह निवासी महानंदपुर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 38 बोर की रिवाल्वर, एक तमंचा, 6 खोखा कारतूस व चार जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोखा, दो कारतूस जिंदा 12 बोर एक मोटरसाइकिल लोहे की ढकनी सहित असलहा बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हिमांशु सिंह ने उसे असलहा बनाने के लिए बुलवाया था। गिरफ्तार आरोपी रामू बाजपेयी पर फतेहपुर में 8 जबकि जनपद में एक मुकदमा पंजीकृत है। वहीं हिमांशु सिंह कांग्रेस का कद्दावर नेता बताया जाता है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ उसकी फ़ोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in