principal-tainted-guru-disciple-relationship-arrested
principal-tainted-guru-disciple-relationship-arrested

प्राचार्य ने किया गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित, गिरफ्तार

बोकारो, 14 अप्रैल (हि.स.)। दुगदा थाना क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुगदा बस्ती के प्राचार्य जयंत कुमार पर विद्यालय की छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना की सूचना मिलने पर दुगदा थाना प्रभारी राजेश रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण पुलिस से ही उलझ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। स्थिति को बिगड़ते देख दुगदा थाना प्रभारी राजेश रंजन ने एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक एवं वरीय पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चंद्रपुरा थाना प्रभारी नूतन मोदी, बोकारो झरिया ओपी थाना प्रभारी आरबी सिंह, बेरमो थाना प्रभारी, बेरमो अंचल पुलिस निरीक्षक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामला संभालते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर थाना ले आये। ग्रामीण आरोपी शिक्षक को अपने स्तर से दंड देने के लिए प्रशासन से उलझ पड़े। सड़क को जाम भी कर दिया। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि कानून को अपने हाथ में ना लें। कानून आरोपी को सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेगी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। प्राचार्य जयंत कुमार पर आरोप है कि छात्रा को विद्यालय बुलाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके तीन माह पूर्व एक अन्य छात्रा के साथ भी प्राचार्य द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था, जिसकी सूचना छात्राओं ने अपने अभिभावकों को दी थी। घटना के संबंध में दुगदा पुलिस ने कांड संख्या 25/2021 भादवी की धारा 376(2) पोस्को एक्ट 2012 का सेक्शन 4 लगाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in