यमुना में नहाते समय डूबा प्रतापगढ़ का युवक, शव मिला
यमुना में नहाते समय डूबा प्रतापगढ़ का युवक, शव मिला

यमुना में नहाते समय डूबा प्रतापगढ़ का युवक, शव मिला

यमुना में नहाते समय डूबा प्रतापगढ़ का युवक, शव मिला बड़ौत, 12 जून (हि.स.)। बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा इस्लामपुर गांव के पास यमुना में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। शुक्रवार को नैथला गांव के पास युवक का शव बरामद हो गया। मृतक प्रतापगढ़ का रहने वाला था। प्रतापगढ़ जनपद के परसपुर गांव का रहने वाला युवक ओमप्रकाश खेड़ा इस्लामपुर गांव के पास ईंट भट्ठे पर रहकर काम करता था। बुधवार की शाम को वह यमुना नदी में स्नान करने गया था और नदी में डूब गया। सूचना पर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंचे। गोताखोरों से उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और पूरे मामले की जानकारी लेकर प्रतापगढ़ में युवक के परिजनों को अवगत कराया था। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक का नाम ओमप्रकाश उर्फ बबलू पुत्र हरीराम निवासी परसपुर गांव, प्रतापगढ़ जनपद है। शुक्रवार को नैथला गांव के पास यमुना नदी में ओमप्रकाश का शव उतराता हुआ मिला गया। जिसके बाद लोगों ने शव को निकाल लिया और जानकारी बड़ौत कोतवाली को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। इसके बादयुवक के परिजन उसका शव लेकर प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए। हिन्दुस्थान समाचार/गौरव साहनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in