police-searched-the-relatives-of-the-deceased-youth39s-dna
police-searched-the-relatives-of-the-deceased-youth39s-dna

पुलिस ने मृतक युवक के डीएनए से परिजनों को तलाशा

मुंबई,20 फरवरी (हि. स.)। पालघर में एक अज्ञात शख्स का शव मिलने के करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने उसके डीएनए नमूने के आधार पर उसके परिवार का पता लगाया है। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पालघर एवं बोईसर रेलवे स्टेशनों के बीच रेल की पटरी पर अक्टूबर 2019 में पुलिस को 32 साल के शख्स का एक क्षत-विक्षत शव मिला था। पालघर रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक योगेश आत्माराम देवड़े ने बताया कि मृतक की पहचान उस वक्त नहीं हो सकी, लेकिन उसकी हड्डियों को मुंबई के एक प्रयोगशाला में डीएनए जांच के लिये संरक्षित कर लिया गया। और मामले की जांच में पुलिस जुटी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम आस-पास के गांवों में गई और स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछताछ कि क्या उनके परिवार का कोई सदस्य लापता है। इसी दौरान कोलगांव के रहने वाले 58 साल के एक श्रमिक ने बताया कि उसका बेटा लापता है। इसके बाद श्रमिक के रक्त का नमूना प्रयोगशाला में भेजा गया ओर डीएनए जांच में इस बात की पुष्टि हुयी कि मृतक उसका बेटा था। देवड़े ने बताया पांच दिन पहले,प्रयोगशाला ने पुलिस को सूचित किया कि मृतक के डीएनए का नमूना श्रमिक के नमूने के साथ मिल रहा है। इसके बाद उसके परिजन को इस बारे में सूचित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in