police-destroyed-poppy-crop-in-ani
police-destroyed-poppy-crop-in-ani

आनी में पुलिस ने नष्ट की अफीम की फसल

कुल्लू, 09 मई (हि.स.)। जिला कुल्लू के अंतर्गत दूर दराज के क्षेत्र आनी में पुलिस द्वारा भारी मात्रा में लहलहा रही अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। पुलिस द्वारा नष्ट की जा रही खेती से स्पष्ट हो रहा है कि घाटी में अभी भी लोग सैंकड़ों बीघा भूमि में नशे की अवैध रूप से खेती कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दिन में पुलिस इलाके में गश्त पर थी, तो पुलिस जब गांव तिंदर में पहुंची तो सेब के बागीचे में अफीम की फसल पाई गई। पुलिस ने जांच में पाया कि यह भूमि नूप राम (58) पुत्र मोहलु राम गांब तिंदर डाकघर जाओं तहसील निरमण्ड जिला कुल्लु हि0 प्र0 की है। पुलिस ने 3500 पौधे उखाड़ कर कब्जे में ले लिए। अन्य मामला भी गांव तिंदर में ही सामने आया है, जब पुलिस दल गश्त पर था तो पुलिस ने आलू व लहसुन के खेत में अफीम की फसल पाई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने फोटो ग्राफी करने के बाद अफीम के 500 पौधे उखाड़ कर कब्जे में ले लिए। पुलिस ने आरोपी तेज राम (75) पुत्र श्री मोहलु राम गांब तिंदर डाकघर जाओं तहसील निरमण्ड जिला कुल्लु हि0 प्र0 के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in