Police caught ashala smuggler, wires connected to Madhya Pradesh
Police caught ashala smuggler, wires connected to Madhya Pradesh

पुलिस ने दबोचा असलहा तस्कर, मध्य प्रदेश से जुड़े तार

-32 बोर की तीन पिस्टल व मैंगजीन बरामद, साथी फरार झांसी,14 जनवरी (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने असलहा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल हो गया। गिरफ्त में आए असलहा तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की तीन पिस्टल व मैंगजीन बरामद की हैं। इस तस्कर के तार मप्र से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। जहां एक ओर लोग सूर्य पर्व मनाने में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने असलहा तस्कर आकाश गोले को गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश के बड़वानी में रहने वाला आकाश गोले लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। पुलिस को उसके कब्जे से 3 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल 32 बोर व उसकी मैगजीन बरामद हुई हैं। इसके चलते पुलिस ने आकाश के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर तंत्र को मजबूत कर लिया गया है। जानकारी मिली थी कि अभियुक्त तैयब खान और उसका साथी आकाश गोले मैरी तिराहे के पास द्वारिका कॉलोनी की ओर खड़े हुए हैं। बताया गया था कि इनके पास हथियारों की खेप है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई। स्वाट टीम के सुधीर पवार, सतपाल सिंह, योगेंद्र सिंह और कोतवाली पुलिस से जय गोविंद ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि तैयब भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है आकाश तैयब मिलकर असलहों की तस्करी करते थे और इसके तार मप्र से जुड़े हैं। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in