police-arrested-four-accused-in-the-shootout
police-arrested-four-accused-in-the-shootout

गोलीकांड के चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती, 26 फरवरी (हि.स.)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बबुऔना ग्राम में हुए गोलीकांड में शामिल चारों अपराधियों को पुलिस ने 12 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के कारण युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बबुऔना ग्राम निवासी अशोक यादव के ऊपर बन्दूक से जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें अशोक यादव गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें चारों अभियुक्त मस्तराम यादव निवासी ग्राम बैराडीह गोण्डा, आलोक सिंह, प्रदीप गौतम, गुरू प्रसाद निवासी ग्राम बबुऔना को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से पिस्टल, 10 जिन्दा कारतूस, दो देशी पिस्तौल बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरूद्ध कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in