palghar-police-takes-big-action-against-cow-smugglers
palghar-police-takes-big-action-against-cow-smugglers

पालघर :पुलिस की गौ तस्करो पर बड़ी कार्यवाही

मुंबई,27 फरवरी (हि. स.)।पालघर की वानगांव पुलिस ने चिंचणी इलाके में स्थित गौ तस्करो के अड्डे पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 7 गौ तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 गोवंशो को मुक्त करवाया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करो से भारी मात्रा में गौमांस भी बरामद किया है। गौ तस्करी की बढ़ती वारदात को देखते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और शनिवार देर रात तस्करो के अड्डे पर छापेमारी की। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के गौरक्षक भी मौके पर पहुँच गये। बजरंग दल के जिला संयोजन चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गौ रक्षक सक्रिय है। जिन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। विहिप के गौ सेवा प्रमुख प्रवीण राजपुरोहित ने पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आगे भी गौ तस्करो पर कार्यवाही की मांग की है। बोईसर के पुलिस उपाधीक्षक विश्वास वलवी ने कहा कि आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in