palghar-one-crore-60-lakhs-edible-oil-seized
palghar-one-crore-60-lakhs-edible-oil-seized

पालघर : एक करोड़ 60 लाख का खाद्य तेल जब्त

मुंबई,19 फरवरी (हि. स.)।मुंबई और पालघर के कई इलाको में छापेमारी कर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की एक टीम ने एक करोड़ 60 लाख 26 हजार 259 रुपये के खाद्य तेल के स्टॉक को जब्त कर चार खाद्य तेल के रीपर और थोक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है और जांच के लिए 40 खाद्य तेलों के नमूने लिए हैं। अधिकारियों के अनुसार इस कार्यवाही का उद्देश्य राज्य में खाद्य व्यवसाय के मानक को ऊपर उठाना था। बृहन्मुंबई डिवीजन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, संयुक्त आयुक्त (खाद्य) शशिकांत केकरे के आदेश के बाद यह कार्यवाही की गई है। अनियोजित नमूनों के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिये गये है। पालघर में चार खाद्य तेल उत्पादकों और प्रतिकारक के खिलाफ कार्रवाई की गई। एकत्र किए गए 40 नमूनों में से, 28 नमूनों को मानक और 12 नमूनों को घटिया पाया गया है। मूंगफली तेल के लिये गये कुल 6 नमूनों में से छे: नमूने (100%) निम्न गुणवत्ता के पाए गए। सरसों के तेल के 11 नमूनों में से 3 नमूने (27.27 प्रतिशत) खराब गुणवत्ता के पाए गए। सोयाबीन तेल के 2 नमूनों में से, दो नमूने (100%) मानक पाए गए। सूरजमुखी तेल के 2 नमूनों में से दो नमूने (100%) कम गुणवत्ता के पाए गए। पाम ऑयल के 13 नमूनों में से 1 नमूना (7.69 प्रतिशत) घटिया पाया गया। कपास के तेल के 2 नमूनों में से दो नमूने (100%) प्रमाणित पाए गए। चावल की भूसी के तेल के 4 नमूनों में से चार नमूने (100 प्रतिशत) प्रमाणित पाए गए। इस कार्यवाही में एमएस ऑयल वेल ऑयल सेंटर, लोटस कॉलोनी, गोवंडी, मुंबई -43 व जीके ऑयल सेंटर, जीएम लिंक रोड, गोवंडी, मुंबई -43 और पालघर जिले में ओंकार ट्रेडिंग कंपनी, सतीवली, वसई, ट्रेडिंग कंपनी के अलावा, सतीवली, वसई पूर्व में भी कार्यवाही की गई। हिन्दुस्थान समाचार/योगेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in