one-person-killed-in-minor-dispute-mla-gopal-mandal-accuses-police-of-colluding-with-criminals
one-person-killed-in-minor-dispute-mla-gopal-mandal-accuses-police-of-colluding-with-criminals

मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, विधायक गोपाल मंडल ने पुलिस पर लगाए अपराधियों के साथ सांठगांठ का आरोप

भागलपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान घायल हुए सुभाष मंडल की मौत शनिवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई। घर बनाने के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई की गई। तलवार से हमला कर सुभाष मंडल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को सुभाष की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि बांस से यह लोग घर बना रहे थे। इसी बीच गांव के ही विनय यादव और नवल यादव के द्वारा आकर बांस काट लिया गया। जिसके बाद बोलने पर इन लोगों के द्वारा तलवार और रॉड से हमला किया गया और दस लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। सुभाष मंडल पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक का कहना है कि जिस समय घटना हो रही थी उस समय नवगछिया थाना प्रभारी को फोन किया गया लेकिन वह नहीं आए। विधायक ने अपराधियों के साथ पुलिस की सांठगांठ की बात कही और आरोप लगाया कि पुलिस के द्वारा सिर्फ सड़क पर वसूली की जाती है। विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से गुहार लगाई है कि इस तरह के मामलों पर मुख्यमंत्री और डीजीपी के स्तर से ठोस कार्रवाई की जाए। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in