old-woman-was-killed-for-failing-to-rape
old-woman-was-killed-for-failing-to-rape

बलात्कार में असफल होने पर उतार दिया था वृद्धा को मौत के घाट

- पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपित ने खोला राज झांसी, 25 फरवरी (हि.स.)। बीते दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में सो रही 63 वर्षीय वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पुत्र ने मामला दर्ज कराया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि हत्यारोपित ने राज खोलते हुए स्वीकार किया है कि दुष्कर्म में असफल होने पर उसने वृद्धा को उसने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपित के पास से वृद्धा के कान के टाॅप्स व नाक की कील भी बरामद की है। हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र में 63 वर्षीय वृद्धा रामरती वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसकी तहरीर उसके पुत्र हेमन्त वर्मा ने पुलिस को उपलब्ध कराई थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस टीम वृद्धा की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही थी। तभी एक ऐसे युवक का नाम प्रकाश में आया जिसकी पत्नी करीब 4 वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। इसके चलते वह नशे का आदी हो गया था। पुलिस को मुखबिर ने उसी व्यक्ति की जानकारी दी कि उसे बीती रात अंजनी माता मंदिर के पास देखा गया है। इस पर पुलिस ने घेराव करते हुए गुरुवार को बालकिशन पुत्र काशीराम निवासी देवालाल चौबे का अखाड़ा को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने वृद्धा के कान का टाॅप्स व नाक की कील भी बरामद की। बालकिशन ने पुलिस की काफी मशक्कत कराने के बाद स्वीकार किया कि उस रात उसने नशे में वृद्धा के साथ बलात्कार का प्रयास किया था। इसका विरोध किए जाने पर जब वह अपने असफल होते दिखाई दिया तो उसने वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in