old-wall-fell-on-children-playing-two-children-died
old-wall-fell-on-children-playing-two-children-died

खेल रहे बच्चों पर गिरी पुरानी दीवार, दो बच्चे की मौत

बेगूसराय, 06 अप्रैल (हि.स.)। बेगूसराय के बलिया में मंगलवार की दोपहर एक पुरानी दीवार के गिर जानेे से उसकेे नीचे दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटे मंझनपुर ज्ञान टोल पोखरिया गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान अशोक सदा के पांच वर्षीय पुत्र सुमित कुमार तथा मुकेश सदा के सात वर्षीय पुत्र गिरीश कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों बच्चा अपने घर के बगल में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पुराना दीवार गिर गया, जिससे दोनों बच्चे दब गए। दीवार गिरते ही हड़कंप मच गया तथा परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चों को दीवार के नीचेेे से निकाल कर बेगूसराय सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक गिरीश कुमार की मां नीतू देवी ने बताया कि दोनों बच्चा घर के बगल में खेल रहा था, इसी दौरान घर का पुराना दीवार अचानक गिर गया। फिलहाल दोनों बच्चे का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in