old-man-found-hanging-on-the-noose-in-suspicious-circumstances-died
old-man-found-hanging-on-the-noose-in-suspicious-circumstances-died

संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर झूला मिला वृद्ध, मौत

मीरजापुर, 12 जून (हि.स.)। अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्थित शंकरजी मंदिर परिसर में शनिवार को सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक वृद्ध ने शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली। रसूलपुर गांव निवासी बैजनाथ (75) पुत्र स्व. भगावन तीन दिन पूर्व गोल्हनपुर गांव निवासी अपने साढ़ू के यहां से घर लौटा तो बहु से उसकी कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह गांव के बाहर शिव मंदिर पर रह रहा था। शनिवार की सुबह मंदिर परिसर में स्थित शीशम के पेड पर पीले रंग के नायलान की रस्सी के सहारे वृद्ध फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। वृद्ध को एक पुत्र था जिसकी एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। फांसी के फंदे पर शव मिलने की खूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के प्रपौत्र पवन ने अपनी तहरीर में मृतक की मानसिक स्थिति ठीक न होना बताया। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in