notorious-naxalite-birendra-arrested-for-five-years
notorious-naxalite-birendra-arrested-for-five-years

पांच वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली बीरेंद्र गिरफ्तार

डेहरी ऑन सोन, 03 फरवरी (हि.स.)।एसपी आशीष भारती ने कहा कि जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर बसे बुधुआं गांव से 6 वर्षों से फरारी नक्सली को संयुक्त छापेमारी अभियान में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने उस गांव में आया था। एसपी भारती ने प्रेसवार्ता में कहा कि फरार नक्सली के कैमूर पहाड़ी में नक्सल गतिविधियो को पुनर्जीवित करने व बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना को ले आने की सूचना पर कल देर रात छापेमारी को संयुक्त कार्रवाई की रणनीति बनी।एसडीपीओ संजय कुमार व सीमा सुरक्षा बल के सहायक समादेष्टा अभिषेक कुमार जिला पुलिस व एसएसबी के साथ रवाना हुए।गिरफ्तार नक्सली 6 वर्षों से फरार चल रहा था।उसकी तलाश में पहाड़ी के हुर्मेटा बरकट्ठा ,रेहल ,शोली, राना डीह व बुधुआ गांव व निकटवर्ती जंगलों में नक्सलियों की खोज में छापेमारी अभियान चलाया गया।छापेमारी अभियान के क्रम में बूधुआ गांव से कुख्यात हार्डकोर नक्सली वीरेंद्र सिंह खरवार उर्फ मुखिया को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सली कैमूर जिला के आथन गांव का निवासी है।इस पर 2015 में रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के जंगल में सी आरपीएफ-47 वी बटालियन एवं जिला पुलिस बल पर मुठभेड़ के क्रम में गोली चलाने का आरोप है। उसकी कई अन्य नक्सली कांडों में अभियुक्त है।उन्होंने बताया कि उक्त घटना में गिरफ्तार नक्सली अपने दस्ते के साथ सीआरपीएफ 47 वीं बटालियन एवं पुलिस पर जंगल में मुठभेड़ किया था।जवाबी कार्रवाई में भाग खड़े हुए थे।घटना स्थल से एक इंसास राइफल ,मैगजीन व प्रतिबंधित नक्सली साहित्य व सामान भी मिला था। क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं पर लेवी वसूली की तैयारी में था। उन्होंने बतया कि गिरफ्तार नक्सली के पास से किसी प्रकार का कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के क्रम में कई मामले एवं नक्सल गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होने की बात बताई जा रही है। तथा पूछताछ कर इसकी अपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है ।छापेमारी अभियान में दरिगांव थानाध्यक्ष रोहतास थाना के साथ सशस्त्र सीमा बल के जवान एवं जिला पुलिस के जवान शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in