नोएडा: कलयुगी पिता ने डेढ़ वर्ष की बेटी की पटक कर ली जान, गिरफ्तार

नोएडा: कलयुगी पिता ने डेढ़ वर्ष की बेटी की पटक कर ली जान, गिरफ्तार

नोएडा, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्ध नगर में एक कलयुगी पिता ने पत्नी के साथ लड़ाई के बाद अपनी डेढ़ साल की बेटी की हत्या फर्श पर पटक के कर दिया। आरोपित पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में रहने वाले जमशेद (29 वर्ष) मूलतः बिहार का रहने वाला की लड़ाई अपनी पत्नी से हो गई थी। जिसमे उसने अपनी डेढ़ साल की बेटी को फर्श पर पटक दिया। जिस से वह घायल हो गई। घायल अवस्था में बच्ची को जिला अस्पताल सेक्टर 30 में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सफदरजंग में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने जमशेद के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जमशेद को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/आदित्य-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in