newly-married-woman-accused-of-torturing-her-case-filed-against-four
newly-married-woman-accused-of-torturing-her-case-filed-against-four

नवविवाहिता ने लगाया मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप, चार पर केस दर्ज

राजगढ़, 27 फरवरी (हि.स.)। जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम जोड़क्या में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग कर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम जोड़क्या निवासी 24 वर्षीय प्रकाशबाई परमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर पति महेन्द्रसिंह, ससुर लक्ष्मणसिंह, सास पूरीबाई और ननद दीपकलाबाई के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in