namami-gange-district-coordinator-gunned-down-in-begusarai-condition-critical
namami-gange-district-coordinator-gunned-down-in-begusarai-condition-critical

बेगूसराय में नमामि गंगे के जिला संयोजक को गोलियों से भूना, हालत नाजुक

बेगूसराय, 13 जून (हि.स.)। बेगूसराय जिले में लाख प्रशासनिक कड़ाई के बावजूद बेखौफ बदमाशों का कहर लगातार जारी है। रविवार की देर शाम अपराधियों ने यहां नमामि गंगे के जिला प्रकल्प संयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता को गोलियों से भून डाला। गंभीर हालत में इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामदीरी नकटी टोला निवासी नमामि गंगे के जिला प्रकल्प संयोजक तथा भाजपा में खगड़िया विधानसभा के विस्तारक कृष्ण मोहन सिंह उर्फ झामलाल रविवार की देर शाम बेगूसराय बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के समीप पहुंचते ही बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगते ही झामलाल गिर पड़े, इसके बाद अपराधी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां समाचार प्रेषण तक स्थिति नाजुक बनी हुई है। मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के कारण गांव की ही शंकर सिंह के द्वारा कृष्ण मोहन सिंह को गोली मारने की बात सामने आ रही है। गयी है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। कृष्ण मोहन सिंह के पुत्र मनजीत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अपराधी शंकर सिंह ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के बाद वह पुलिस की नजर में फरार रहकर लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उसी ने आपसी विवाद में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया है। इधर, घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएंं चल रही है। स्थानीय लोग दिनदहाड़े हुए इस भीषण गोलीबारी के कारणों को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in