municipal-corporation39s-gang-stolen-bulk-revealed-two-accused-including-woman-arrested
municipal-corporation39s-gang-stolen-bulk-revealed-two-accused-including-woman-arrested

नगर निगम का कचरा पात्र चुराने वाली गैंग का खुलासा: महिला सहित दो आरोपित गिरफ्तार

जयपुर, 08 मई (हि.स.)। गांधी नगर थाना पुलिस ने नगर निगम के कचरा पात्र चुराने वाली गैंग की महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। जांच-अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित रवि सिंधी (40) निवासी गंगापुर सिटी हाल खानबदोश जेएलएन मार्ग और रोशनी (45) गांव खीचिया, डीडवाना हाल विधायकपुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक चुराया गया एक कचरा पात्र बरामद किया गया है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया है कि रात के अंधेरे में सड़क किनारे रखे कचरा पात्रों को चुराकर औने पौने दामों में बेच देते है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in