more-than-3-crore-poppy-cultivation-caught-in-gwalior-destroyed-by-jcb
more-than-3-crore-poppy-cultivation-caught-in-gwalior-destroyed-by-jcb

ग्वालियर में तीन करोड़ से अधिक की अफीम की खेती पकड़ी, जेसीबी से किया गया नष्‍ट

ग्वालियर, 20 फरवरी (हि.स.)। नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के न्यू सिटी सेंटर स्थित डोंगरपुर में छह बीघा (1.06 हेक्टेयर) जमीन पर अफीम की खेती पकड़ी है। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी के माध्यम से अफीम की खेती को नष्ट किया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है। क्षेत्र के तहसीलदार कुलदीपक दुबे ने बताया कि शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर जिला प्रशासन व नार्कोटिक्स विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम मौके ने पहुंचकर देखा तो करीब छह बीघा जमीन पर अफीम की खेती लहलहा रही थी। नारकोटिक्स विभाग द्वारा खेत से पूरन सिंह कुशवाह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। नार्कोटिक्स टीम ने आरोपित पूरन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाकर अफीम की खेती को नष्ट किया गया। फिलहाल, आरोपित से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर अफीम की खेती पकड़ी है, वह शहर के बड़े कारोबारियों के नाम है। सर्वे क्रमांक 406 व 407 इंटीग्रेटेड डॉट काम प्राइवेट लिमिटेड के नाम है। इस फर्म की मालकिन जानकी पत्नी दमोदर झंवर हैं। वहीं, सर्वे क्रमांक 408 तेज सिंह व सुनील गांधी के नाम है। इन्हीं जमीनों पर अफीम की खेती पकड़ी गई है। तहसीलदार दुबे के अनुसार, छह बीघा जमीन पर अफीम की खेती पकड़ी है, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। नार्कोटिक्स मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in