मंडोली जेल में पूर्व विधायक कोरोना से संक्रमित

मंडोली जेल में पूर्व विधायक कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। मंडोली जेल में 1984 सिख दंगों के मामले में बंद पूर्व विधायक महेंद्र यादव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मामले की जानकारी होने पर जेल प्रशासन द्वारा उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं तिहाड़ जेल के प्रवक्ता और एडिशनल आईजी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 1984 सिख दंगा मामले में पालम के पूर्व विधायक महेंद्र यादव सजा काट रहे हैं। उन्हें तिहाड़ के पूर्वी दिल्ली स्थित मंडोली जेल में रखा गया है। यहां पर उन्हें पेट दर्द की शिकायत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जब जांच की गई तो पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां पर हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यहां पर उनका उपचार चल रहा है। 120 से ज्यादा कैदी-कर्मचारी संक्रमित जेल प्रशासन के अनुसार, तिहाड़ जेल के 120 कैदी-कर्मचारी अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। तिहाड़ जेल के सूत्रों के अनुसार अब तक मंडोली जेल के 20 कैदी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से एक कैदी की मौत हो चुकी है। वहीं दिल्ली की विभिन्न जेलों में कुल 45 कैदी अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17 ठीक हो चुके हैं। वहीं जेल के 15 कर्मचारी कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 60 का उपचार अभी चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in