Missing girl, who went to celebrate sister's birthday without telling parents, reached the family safely

माता पिता को बिना बताए बहन का बर्थ डे मनाने गई लापता लड़की पहुंची सकुशल परिवार के पास

-नेताजी सुभाष पैलेस पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लड़की को सकुशल परिवार को सौंपा -परिवार ने दिल्ली पुलिस का किया शक्रिया अदा नई दिल्ली, 14 जनवरी (हि.स.)। नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में से लापता एक लड़की को पुलिस ने सकुशल उसके परिवार से मिलवाया है। परिवार ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। लड़की अपनी बहन का बर्थ डे मनाने के लिए अपनी बहन के घर जाना चाहती थी। लेकिन उसको पता था कि माता पिता उसको मना कर देगें। वह बिना किसी को बताएं घर से निकल गई थी। जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि पिछले साल 30 दिसंबर को जे जे कॉलोनी शकूरपुर बस्ती में रहने वाली एक लड़की की लापता होने की रिपोर्ट सुभाष पैलेस थाने में दर्ज हुई थी। एसएचओ आशिष दलाल की देखरेख में सब इंस्पेक्टर नीरज राठी की टीम को लडक़ी को सकुशल परिवार से मिलवाने का जिम्मा सौंपा गया। इलाके के दर्जनभर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता लड़की के बारे में पता करना था। जिसके लिए थाना पुलिस ने एक ऑपरेशन की तरह से दिन रात लगाकर काम किया। परिवार वालों से लड़की के बारे में पूछताछ कर उसका फोन नंबर लेकर उसको सर्वलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन के बारे में पता करने की कोशिश की गई। लोकेशन फारुख नगर गुरुग्राम में आई। पुलिस टीम गुरुग्राम पहुंची। जहां पर लड़की के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच लडक़ी के फोन की लोकेशन राजौरी गार्डन आई। मौके पर पहुंचकर उसके पिता द्वारा लड़की को बुलाया गया। लड़की ने बताया कि वह अपनी बहन का बर्थ डे मनाने के लिए बड़ा बाजार महेन्द्रगढ़ गई थी। उसको उसके माता पिता ने भी इसके लिए मना किया था। पुलिस ने लड़की को उसके पिता को सौंप दिया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in