mischievous-element-planted-a-controversial-flag-at-the-bjp-office-of-betul
mischievous-element-planted-a-controversial-flag-at-the-bjp-office-of-betul

बैतूल के भाजपा दफ्तर पर शरारती तत्व ने विवादित झंडा लगाया

बैतूल, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भाजपा के कार्यालय पर किसी शरारती तत्व ने विवादित झंडा लगा दिया। यह पाकिस्तान से मिलता-जुलता झंडा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद बाद में इस झंडे को हटा दिया गया। बताया गया है कि सोमवार को किसी शरारती तत्व ने भाजपा कार्यालय के भवन पर एक झंडा लगा दिया, जो पाकिस्तन के झंडे जैसा है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आई और तरह-तरह की प्रक्रियाएं शुरु हुईं। भाजपा दफ्तर पर पाकिस्तान जैसा झंडा लगे होने की बात सामने आने पर रात को भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी ने पुलिस अधीक्षक से ई मेल के जरिए लिखित में शिकायत की। इसमें कहा गया है, किसी शरारती तत्व ने बैतूल जिला भाजपा कार्यालय पर एक ओर डोर बांधकर पाकिस्तान के निशान वाला इस्लामिक झंडा बिना अनुमति से बांध दिया है। भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि उन्होंने जो तस्वीर देखी उसके आधार पर फर्जी होने की आशंका हुई तो फिर रात को एक कार्यकर्ता को मौके पर भेजा तो इस बात की पुष्टि हुई कि भाजपा दफ्तर पर रात तक झंडा वहां लगा है जिसकी एक डोर भाजपा कार्यालय पर बंधी हुई है। जिसने भी यह कृत्य किया है उस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। इस मामले के तूल पकड़ने पर रात को ही पुलिस ने झंड हटवाया। यह झंडा किसने लगवाया था, इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। --आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in