mirjapur-dead-body-of-a-woman-found-missing-in-a-well
mirjapur-dead-body-of-a-woman-found-missing-in-a-well

मीरजापुर : कुएं में मिला घर से लापता महिला का शव

मीरजापुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के पड़री थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा गांव में मंगलवार को सुबह महिला का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासिनी मिथिलेश दुबे 50 पत्नी गणेश चन्द दुबे का शव घर के पास स्थित कुएं में मिला। मृतका शनिवार से ही घर से गायब थी। पति गणेशचंद्र ने बताया कि काफी खोजबीन किया जा रहा था, लेकिन पता नहीं चला। थकहार कर थाने में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था। पति ने मंगलवार की सुबह खोजबीन करते हुए पास के कुएं में जाकर देखा तो पत्नी मिथिलेश का शव कुएं में उतराया मिला। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पड़री वेंकटेश तिवारी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुंए से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसे एक पुत्र व दो पुत्री होना बताया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in