minor-girl39s-marriage-groom39s-brother-and-girl39s-father-arrested
minor-girl39s-marriage-groom39s-brother-and-girl39s-father-arrested

नाबालिग लड़की की शादी, दूल्हा दूल्हा का भाई और लड़की के पिता गिरफ्तार

सुपौल, 23 जून (हि. स.)। बाल विवाह को लेकर सरकारी निर्देश के बाबजूद ग्रामीण इलाकों में नाबालिग लड़कियों के शादी की बातें आये दिन सामने आती रहती है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात प्रशासन की सतर्कता से एक नाबालिग लड़की की शादी को रूकवाया गया। दरअसल पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 7 में देर रात गुपचुप तरीके से एक नाबालिग लड़की की हो रही शादी की तैयारी की सूचना किसी ने पिपरा बीडीओ को फोन पर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना सदर एसडीएम को भी दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा फौरन स्थल पर पहुंच कर शादी को रुकवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष कुमार, पिपरा बीडीओ लवली कुमारी पिपरा थाने की पुलिस दल बल के साथ स्थल पर पहुंच गए। जहां शादी की तैयारियां चल रही थी। इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार ने शादी के लिए आये दूल्हे का आधार कार्ड चेक किया गया। वहीं जब दुल्हन का आधार कार्ड जांच किया गया तो दुल्हन की उम्र महज 15 वर्ष निकली। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की की शादी को रोकवा दिया गया। बताया गया है कि स्थानीय निवासी एक व्यक्ति के पुत्री का बाल विवाह हो रहा था।आधार कार्ड में लड़की का उम्र 15 वर्ष ही पाया गया। जबकि लड़का द्वारा खुद का उम्र 22 साल बताया गया। बताया गया कि लड़का दिल्ली का रहने वाला है। आसपास में किसी भी लोगों को इस शादी की कोई जानकारी नहीं थी। फोन के माध्यम से पिपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को किसी ने सूचित किया।उसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा लवली कुमारी और थाना पिपरा से पुलिस बल दल के साथ स्थल पर पहुंच कर शादी को रुकवाया गया। बीडीओ लवली कुमारी ने बताया गया कि दूल्हा दूल्हा का तथाकथित भाई और लड़की के पिता को गिरफ्तार कर बाल संरक्षण एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in