minor-girl-raped-accused-arrested
minor-girl-raped-accused-arrested

नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नगांव (असम), 29 जनवरी (हि.स.)। नगांव जिला के कठियातली में नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गत 26 जनवरी को सुरेश राधा (52) बलपूर्वक अपने ही गांव की लगभग 13 साल की नाबालिक बच्ची को उठा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म के बाद छोड़ दिया। बच्ची ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। दुष्कर्म की घटना के संबंध में बच्ची के परिजनों द्वारा कामपुर थाने की कटिया पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने केस नंबर 25/21 धारा 365/376 एबी आईपीसी सेक्शन 4 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सुरेश राभा की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसे गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित छत्तीसगढ़ भागने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हिदुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in