युवा हिन्दू वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग को मथुरा पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार
युवा हिन्दू वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग को मथुरा पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

युवा हिन्दू वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग को मथुरा पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

- अनुराग पर पुलिस के साथ अभद्र भाषा व धमकाने का है आरोप, सोशल मीडिया पर हाईवे पुलिस को दी थी खुली चुनौती - कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का भी है आरोप, थाना हाईवे पुलिस ने लखनऊ स्थित आवास से किया गिरफ्तार मथुरा, 31 जुलाई (हि.स.)। सोशल मीडिया पर पुलिस के साथ अभद्रता एवं खुली चुनौती देने वाले तथा महिला अधिवक्ता पर जानलेवा हमला तथा लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने वाले राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गोस्वामी मथुरा की हाइवे पुलिस ने लखनऊ निवास से गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश करने के बाद शाम जेल भेजा है। एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि अनुराग गोस्वामी पुत्र सुभाष गोस्वामी पर पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकाने का भी आरोप लगा है, एक कार्यक्रम के दौरान महिला अधिवक्ता पर भी जानलेवा हमला करने का मामला भी वांछित चल रहा है, थाना हाईवे पुलिस ने शुक्रवार को अनुराग गोश्वामी पुत्र सुभाष गोश्वामी नि0 104 सूरजपुर देवी कुण्ड मेरठ हाल निवासी सेक्टर 08 म0 नं0 67 वृन्दावन योजना थाना पीजीआई लखनऊ को अभियुक्त अनुराग गोश्वामी के मकान नं0 67 सेक्टर 08 वृन्दावन योजना थाना पीजीआई लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। जिसको धारा 307, 354बी ,147 ,148, 153 ,385, 66 आईटी एक्ट में चालान कर जेल भेजा जा रहा है। उधर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद पुलिस को हड़काने वाले और धमकाने वाले अनुराग की हेकड़ी निकल गयी है और अब वह अवसाद में इस कृत्य को किये जाने की बात कह रहा है, उधर अब पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अनुराग के खिलाफ ठगी धोखाधड़ी के कई और मामले सामने आने लगे है फिलहाल पुलिस ने अनुराग को न्यायालय में पेश किया और न्यायालय ने अनुराग को जेल भेज दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/उपेन्द्र/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in