Married woman harassed by demanding dowry, case filed against mother-in-law

दहेज की मांग कर विवाहिता को किया प्रताड़ित, सास-ससुर पर केस दर्ज

राजगढ़, 10 जनवरी (हि.स.)। जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपल्याकलां में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने सास-ससुर पर दहेज की मांग करते हुए मानसिक रुप से प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम पिपल्याकलां निवासी दुर्गीबाई (29) पत्नी स्व.कन्हैयालाल दांगी ने बताया कि ससुर रामनारायण पुत्र गोपीलाल दांगी और सास अनारबाई मजबूर होने के बाद भी दहेज की मांग करते हुए मानसिक रुप से प्रताड़ना दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in