Married woman harassed by demanding dowry, case filed against four

दहेज की मांग कर विवाहिता को किया प्रताड़ित, चार पर केस दर्ज

राजगढ़, 04 जनवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को चार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम गुराड़िया थाना खिलचीपुर निवासी अनुसुईयाबाई (37) ने बताया कि 15 फरवरी 2011 से 23 जनवरी 2020 तक दहेज की मांग को लेकर ससुरालपक्ष के लोगों ने शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया, परेशान होकर मायका में रहने को मजबूर हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पति लक्ष्मीचंद, सास मोतियाबाई, जेठ रमेश और जेठानी कृष्णाबाई के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in