married-woman-accuses-her-in-laws-of-torturing-her-case-filed-against-three

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना देने का आरोप, तीन पर केस दर्ज

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना देने का आरोप, तीन पर केस दर्ज राजगढ़,08 फरवरी (हि.स.)। भोजपुर थाना क्षेत्र के नयापुरा रामनगर में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार बकानी राजस्थान हाल मुकाम नयापुरा रामनगर निवासी भूलीबाई (28)साल ने पुलिस को की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पति सौराम लोधा, जेठ जगदीश और जेठानी शैतानबाई दहेज की मांग करते हुए शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परेशान होकर मायके में रहने को मजबूर है। पुलिस ने आरोपित पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । हिन्दुस्थान समाचार।मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in