भारी मात्रा में मणिपुरी गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

manipuri-ganja-recovered-in-large-quantity-one-person-arrested
manipuri-ganja-recovered-in-large-quantity-one-person-arrested

कोकराझार (असम), 19 फरवरी (हि.स.)। असम-पश्चिम बंगाल सीमावर्ती इलाका श्रीरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (ग) से पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में मणिपुरी गांजा ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान एक ट्रक (यूके-06सीबी-2253) से भारी मात्रा में मणिपुरी गांजा बरामद किया गया है। गांजा तस्करी के मामले में जसविंदर सिंह (50, लुधियाना, पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान असम-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती सिमलटापू पुलिस चौकी प्रभारी पॉल लाहलिमसेंग के नेतृत्व में चलाया गया था। नगालैंड के डिमापुर से पश्चिम बंगाल के कोलकाता गांजा को ट्रक के जरिए ले जाया जा रहा था। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार /असरार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in