Lathis fiercely in land dispute, one injured
Lathis fiercely in land dispute, one injured

जमीन विवाद में जमकर चली लाठियां, एक घायल

पूर्णिया 14 जनवरी (हि. स.)। रुपौली प्रखंड स्थित टीकापट्टी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में को गुरुवार खेत की आल जोत के क्रम में आल टूट जाने को लेकर दो पक्षों में लाठियां भांजी गयी। इसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बारे में घायल चतुर्भूज रजक ने बताया कि उसके तथा अशोक रजक के बीच जमीन को लेकर विवाद है। दोनों की जमीन की मापी तीन दिन पहले की गयी थी तथा अभी और बाकी था। इसी क्रम में चतुर्भूज रजक ने अपनी जमीन जोत की, जिसमें आल थोडी टूट गयी। इसी को लेकर अशोक रजक सुबह उससे घर पर उलझ गया, जिसमें मारपीट हो गयी तथा वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस संबंध में उसके द्वारा अशोक रजक, हीरो रजक, मिठू रजक के खिलाफ थाना में आवेदन दिया गया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हिन्दुस्थान सामाचार/नन्दकिशोर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in