kidnapped-girl-got-prostituted-four-arrested
kidnapped-girl-got-prostituted-four-arrested

लड़की का अपहरण कर देह व्यापार करवाते थे, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स.)। पश्चिमी जिले के राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एक लड़की का अपहरण कर उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह लोगों से व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क करता था। आरोपित लड़कियों के फोटो भेजा करते थे। पुलिस ने अरोपितों के चंगुल से जिस लड़की को छुड़वाया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे मादक पदार्थ देने के अलावा नशे की सुई भी दी जाती थी। इसके बाद भी जब आनाकानी करती थी तो उसकी पिटाई की जाती थी। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मजनू का टीला, मछी मार्केट निवासी संजय राजपुत उर्फ संजू (35), कनिका राय (28), मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी अंशु शर्मा (21) और मुजफ्फनगर, उत्तर प्रदेश निवासी सपना गोयल (24) के तौर पर की गई है। पश्चिमी जिले की डीसीपी उर्विजा गोयल ने गुरुवार को बताया कि बीती 22 जनवरी को राजौरी गार्डन थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक लड़की घर के पास में स्थित दुकान से चिप्स लेने के लिए गई थी, लेकिन नहीं लौटी। काफी खोजबीन की गई पर लड़की का पता नहीं चला। पुलिस ने अपहरण का मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी। काफी छानबीन करने पर पुलिस को पता चला कि लड़की मानव तस्करों के चंगुल में फंस गई है और उसे दिल्ली से बिहार ले जाया गया है। वहां उससे शराब की तस्करी करवाई जा रही है। पर टीम को वहां भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। छानबीन के दौरान ही पुलिस को पता चला गया कि लड़की मानव तस्करों के चंगुल में फंस गई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में घर-घर जाकर लड़की के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी, लेकिन ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे आरोपितों तक पहुंचा जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in