खाचरौद पुलिस ने पकड़ा 40 लाख का गांजा

Khacharud police caught a hemp of 40 lakhs

खाचरौद/उज्जैन, 09 जनवरी (हि.स.)। जिले के विकासखंड खाचरौद क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से गांजे की सप्लाए कर रहे माफिया शनिवार को खाचरौद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इन मॉफियाओं के पास से ढेड़ क्विंटल गांजा जब्त कर किया है। जिसकी अंतराष्ट्रीय मूल्य लगभग 40 लाख रु है, हालांकि पुलिस ने अभी इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा नहीं किया है। रविवार को जिला मुख्यालय से एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल खाचरौद पहुंचकर प्रेस वार्ता में खुलासा करेगे। लेकिन एसडीओपी अरविंद सिंह ने पुष्टि की है। एसडीओपी के मुताबिक गांजे की तस्करी के मामले में 4 लोगों को भी पकड़ा है। इन के पास दो कार भी जब्त कि गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि खाचरौद क्षेत्र गांजे की तस्करी का गढ़ बन रहा है। पुलिस ने इसको लेकर अपने मुखबिर को अलर्ट किया था। पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार को दो कार के माध्यम से मंदसौर जिले से बड़ी मात्रा में गांजा खाचरौद पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस खाचरौद से छान-बीन शुरु कर दी और जगह-जगह चेकिंग की। इस दौरान दो कार में गांजे के भरे हुए बोरे मिले। इन को पुलिस थाने लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस में एक कार राजस्थान पासिंग की है। पुलिस ने गांजे का वजन किया तो वह लगभग ढेड़ क्विंटल निकला। इस मामले में पुलिस ने दो युवक राजेश जायसवाल व मदन किलोडिया को गिरफ्तार भी किया है। सूत्रो के मुताबिक आरोपितों ने मंदसौर जिले में एक किसान गांजे का पूरा खेत खरीद लिया था। गौरतलब है कि प्रदेश के मंदसौर व नीमच जिला गांजे कि खेती का गढ़ माना जाता है। इस संबंध में खाचरौद एसडीओपी अरविंद्र सिंह का कहना है कि स्टेट हाईवे से ढेड़ क्विंटल गांजा जब्त किया है। चार लोगों को पकड़ा है इन के पास से दो कार भी जब्त की है। पूरे मामले का खुलासा रविवार को प्रेस वार्ता में एसपी द्वारा किया जाएगा। अभी जांच चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रविंद्र सिंह रघुवंशी/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in