jethani-was-in-bed-after-delivery-devrani-set-the-noose
jethani-was-in-bed-after-delivery-devrani-set-the-noose

जेठानी प्रसव के बाद बेड पर थी, देवरानी ने लगाया फंदा

जोधपुर, 27 मार्च (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती डांगियावास स्थित बिलसपुर गांव में रहने वाले एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना घर में उसकी जेठानी ही थी। वह भी इन दिनों प्रसव के बाद बेड रेस्ट पर थी। सूचना पर पुलिस ने शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। उसका शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतका के सास ससुर नहीं है और पति की भी दिमागी हालत सही नहीं बताई जाती है। दो बच्चे भी है। डांगियवास थानाधिकारी कन्हैयलाल ने बताया कि मूलत: बीकानेर के खाजूवाला निवासी प्रेमचंद की पुत्री 30 साल की सुमन की शादी यहां डांगियावास में बिसलपुर निवासी एक व्यक्ति से की गई। शादी के बाद दो बच्चे है। पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह मेड़ता मेें है। शुक्रवार रात को घर पर कोई नहीं था। उसकी जेठानी को हाल के दिनों में प्रसव हुआ था, जिस वजह से वह बेड रेस्ट पर चल रही है। तब सुमन ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। बाद में पड़ौसियों का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि सुमन के फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर उसने बीच रास्ते ही दम तोड़ दिया। थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। उसका ससुराल वाले भोपालगढ़ में रहते है। उसके सास ससुर नहीं है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। संभवत: वह मानसिक तनाव में थी। घटना में फिलहाल मर्ग की कार्रवाई की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in