सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा रासुका
सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा रासुका

सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा रासुका

जौनपुर, 10 जुलाई( हि.स.)। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदेठी कांड के मुख्य आरोपी सपा नेता जावेद सिद्दीकी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई हुई है। शुक्रवार को सपा नेता पर रासुका लगते ही जिले की राजनीति गर्मा गई है। मालूम हो कि भदेठी गांव में 9 जून की शाम हुई मारपीट, आगजनी और फायरिंग की घटना में पुलिस ने सपा नेता जावेद सिद्दीकी समेत 57 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले में अब तक सभी नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कुछ बचे आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। सभी 57 लोग अभी जेल में है। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in