जैन उपाश्रय स्थल पर गई महिला से जैन मुनि ने किया दुष्कर्म

जैन उपाश्रय स्थल पर गई महिला से जैन मुनि ने किया दुष्कर्म

जयपुर/करौली,12 जून (हि.स.)। करौली जिले में हिंडौन के नई मंडी थाना इलाके में एक जैन उपाश्रय स्थल पर दिगंबर जैन मुनि द्वारा महिला से छेड़छाड़ व अन्य महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामला सामने आने के बाद कस्बे में हडकम्प मच गया। पुलिस आरोपित जैन साधु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर शुक्रवार सुबह जयपुर व करौली से विधि विज्ञान प्रयोग शाला (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर जांच के लिए भिजवाए। पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मण गौड ने बताया कि हिंडौन के नई मंडी थाना इलाके के मोहन नगर स्थित जैन उपाश्रय स्थल पर दो दिन पूर्व एक दिगंबर जैन मुनि आए थे। जहां गुरुवार को जैन मुनि से आशीर्वाद लेने के लिए हिण्डौन की रहने वाली दो महिलाएं अपनी सास के साथ उपाश्रय स्थल पर गई। जहां जैन साधु ने एक महिला को अभिमंत्रित नारियल देने के बहाने उपाश्रय स्थल के बंद कमरे में बुलाया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह महिला बचकर कमरे से बाहर निकली और भाग गई। इसके बाद दूसरी महिला अभिमंत्रित नारियल लेने जैन मुनि के कमरे में गई तो वहां जैन मुनि ने कमरे की कुंडी लगाकर महिला को अनिष्ट होने की धमकी देते हुए कथित तौर पर दुष्कर्म करने लगा। जिस पर परिजनों को शक होने पर कमरे का खटखटाया तो महिला बदहाल स्थिति में रोती हुई बाहर आई और जैन मुनि पर आरोप लगाते हुए आपबीती बता दी। जिससे बाद पुलिस को सूचना दी गई और जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जैन मुनि को हिरासत में लेकर महिलाओं का मेडिकल करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in