jagdalpur-accused-of-rape-arrested

जगदलपुर : बलात्कार का आरोपित गिरफ्तार

जगदलपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। भानपुरी थाना क्षेत्र में बीते 2 फरवरी को एक महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अमित कश्यप को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। भानपुरी थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने रविवार को बताया कि 50 वर्षीया एक महिला अपने दो बेटों के साथ गांव में ही चिटकी पदर कुंगारपाल एक शादी समारोह में गई हुई थी। महिला के दोनों बेटे शादी समारोह में शामिल होकर दो घण्टों के बाद वापस अपने घर लौट गए। शादी समारोह में खुशी से सभी लोग नाच-गाना कर रहे थे। नाचने-गाने के दौरान ही देर रात करीब 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को आवाज देकर घर के बाहर बुला लिया। महिला ने सोचा कि उक्त व्यक्ति ने किसी काम से उसे बाहर बुलाया है। महिला जैसे ही बाहर निकली तो अज्ञात व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर एक घर के पीछे खींचते हुए ले गया। महिला अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करते हुए चिल्लाने लगी। तभी अज्ञात व्यक्ति महिला को मुक्के से मारने लगा।इसके बाद व्यक्ति ने महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। इस दौरान वह महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा, इसके बाद महिला बेहोश हो गई। अगली सुबह तकरीबन 05 बजे कुछ ग्रामीणों ने इमली पेड़ के नीचे महिला को दर्द से करहाते हुए सुना। ग्रामीणों ने मदद करते हुए घटना की जानकारी महिला के घर वालों को दी। इसके बाद पीडि़ता ने अज्ञातआरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पतासाजी और जांच के दौरान पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपिी अमित कश्यप (21) निवासी बाकेल खासपारा भानपुरी को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in