indore-maulana-was-booked-for-molesting-tea-with-intoxicants

इंदौर: चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, मौलाना पर केस दर्ज

इंदौर, 20 जनवरी (हि.स.)। शहर की चंदननगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि मौलाना ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और जब वह बेहोश हो गई, तो उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक मौलाना ने बाद में उसे ब्लैकमेल भी किया। चंदननगर पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपित मौलाना उसके पति की दुकान पर आता जाता था। इस दौरान उनका परिचय हुआ और आरोपित ने मकान दिलाने का झांसा दिया। वह उसे एक परिचित के कमरे पर ले गया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला बेहोश हो गई और तब मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित बाद में लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने कहा कि बेटी को मेरे पास भेज देना। वह महिला को बदनाम करने और जान से खत्म करने की धमकी देने लगा। महिला ने पति व स्वजन को पूरी घटना बताई और मंगलवार रात थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in