india-will-continue-to-inspire-humanity-with-ideals-of-shri-ram---ambarish-singh
india-will-continue-to-inspire-humanity-with-ideals-of-shri-ram---ambarish-singh

मानवता को प्रेरणा देता रहेगा श्रीराम के आदर्शो के साथ भारत - अम्बरीश सिंह

प्रयागराज, 04 अप्रैल (हि.स.)। राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया राष्ट्र को जोड़ने का उपक्रम है। यह मंदिर नर को नारायण से जोड़ना का, आस्था से जुड़ने का और मानवता को प्रेरणा देता रहेगा। श्रीराम के आदर्शो के साथ भारत आगे बढ़ता रहेगा। जन्मभूमि आन्दोलन काल खंड में संगठन के जिन उद्देश्यों पर कार्य हमारा शिथिल रहा है। उन कार्यो में गति प्रदान करनी होगी। उक्त बातें रविवार को विहिप काशी प्रांत की बैठक के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर वर्तमान को अतीत से जोड़ने का, स्व को संस्कार से जोड़ने का यह दिगंदिग्तंर तक भारत की कीर्ति पताका फहराते रहेंगे। देशभर के लोगों के सहयोग से राम मंदिर निर्माण कार्य पुण्य कार्य प्रारंभ हुआ है। यह मानवता को प्रेरणा देता रहेगा। श्रीराम के आदर्शों के साथ भारत आगे बढ़ता रहेगा। जन्मभूमि आंदोलन काल खंड में संगठन के जिन उद्देश्यों पर कार्य हमारा शिथिल रहा है, उन कार्यों में गति प्रदान करनी होगी। कहाकि वह चाहे गोरक्षा का विषय हो, सामाजिक समरसता का विषय हो, धर्मांतरण एवं घर वापसी का विषय हो, इसके लिए हिंदू समाज से संगठन का जुड़ाव एवं आत्मीय संबंध स्थापित करने की आवश्यकता है। जिसके लिए संगठन के प्रयास से पूज्य संतों की यात्राएं एवं स्थान—स्थान पर कथाएं और सत्संग के माध्यम से हिंदू समाज से संबंध स्थापित होगा। संगठन के प्रयास से कन्या पूजन, राम उत्सव, सीता नवमी के कार्यक्रम मोहल्ले स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। बताया कि हिन्दू जीवन मूल्यों की पुन: प्रतिष्ठा एवं आगे आने वाली पीढ़ियों में हिंदू संस्कृति का प्रवाह एवं संस्कार युक्त हो इसके लिए कथाएं और संतों की यात्रा निकाली जाएगी। लव जिहाद पर रोक लगे, इसके लिए घर-घर सीता नवमी के कार्यक्रम माताओं बहनों के द्वारा सीता जी के चरित्र का वर्णन किया जाएगा। हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों से मुकाबला के लिए स्थान-स्थान पर सत्संग का आयोजन होगा। दूसरे सत्र में प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं को कृषक गोष्ठी करनी होगी। जिसमें किसानों को एकत्रित कर गौ माता के संरक्षण के लिए उनसे होने वाले लाभ पर चर्चा करनी होगी। अर्चक पुरोहितों से संबंध स्थापित कर स्थान-स्थान पर भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन संगठन के माध्यम से हो दुर्गावाहिनी, बजरंग दल एवं परिषद शिक्षा वर्ग में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर हिंदू समाज को एकत्रित करने एवं जागरण के कार्य में लगाया जाएगा। संगठन के कुछ दायित्वों में परिवर्तन किया गया। संगठन को गतिशील बनाने के लिए यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें प्रांत उपाध्यक्ष के पद पर विद्याभूषण,अजय गुप्ता, महेंद्र मौर्य को प्रांत सह मंत्री, अनिल सिंह को प्रांत सेवा प्रमुख, अमरनाथ तिवारी को मठ मंदिर प्रमुख, विष्णु श्रीवास्तव को प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख, आनंद शंकर दुबे को प्रयाग महानगर मंत्री, विजय कपूर को संरक्षक, गौरव जायसवाल को प्रयाग महानगर का प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में भेद मुक्त हिंदू खड़ा करेंगे, हिंदू जीवन मूल्यों की रक्षा करेंगे। इसके लिए संगठन की समिति का विस्तार, मिलन केंद्र एवं शक्ति साधना के केंद्र संगठन द्वारा चलाए जाएंगे। 5 अप्रैल को हिंदू जीवन मूल्यों एवं आदर्शों के सिद्धांत पर कार्य करने वाले बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, मोहनलाल पटेल, सुरेश अग्रवाल, सुनील सिंह, सत्येंद्र शुक्ला, चंद्र निधान, सुशील राय, कमला मिश्रा, दिव्या, गुरु प्रकाश राव, विनोद अग्रवाल, अमित पाठक, अश्वनी मिश्र, दिनेश मौर्य आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in