I insulted by uploading a video on Facebook by abusing

फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर अपशब्द बोलकर किया था अपमान

नई दिल्ली, 01 जनवरी (हि.स.) । रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके में बीते बुधवार की शाम को सुभाष उर्फ बहादुर नामक युवक की उसी के जानकारों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि उसका दोस्त मौके पर से भाग गया था। वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान टिंकू और मनीष उर्फ स्टेपनी के रूप में हुई है। दोनों प्रेम नगर इलाके के रहने वाले हैं। टिंकू प्रेम नगर पुलिस को घोषित बदमाश है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार गौरव के लिए फेसबुक पर मृतक सुभाष ने वीडियो अपलोड कर दी थी। जिसमें गौरव को अपशब्द बोलकर उसका अपमान किया था। जिसके बारे में गौरव को पता चल गया था। जिसके बाद साथियों के साथ योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस गौरव और उसके साथी हुसैन की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, बीते बुधवार की शाम बेगमपुर पुलिस को शनि बाजार, मुबारकपर गांव में सुभाष उर्फ बहादुर नामक युवक की हत्या होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ जयभगवान की देखरेख में पुलिस को टीम को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। सुभाष की मां आशा ने पुलिस को बताया कि सुभाष अपनी नाना नानी के पास शर्मा कॉलोनी, इंद्रा एंक्लेव, मुबारकपुर डबास गांव में रहता था। जबकि वह परिवार समेत बेगमपुर के पंसाली स्थित कैलाश विहार गली नंबर 2 में रहती है। परिवार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का है। शाम तीन बजे सुभाष का उसके पास फोन आया था। उसे जीजा के पास फरीदाबाद जाना था। जिसके लिए उसने दो सौ रुपये मांगे थे। उसने अपनी बहन रूबी को फोन सुभाष को रुपये देने की बात कही थी। सुभाष शर्मा कॉलोनी जाकर मौसी से पैसे ले भी आया था। उसने सुभाष को करीब सवा चार बजे कई बार फोन किये। उसने फोन नहीं उठाया। कुछ घंटे बाद सुभाष का दोस्त गगन घर आया। जिसने बताया कि वह सुभाष उर्फ बहादुर के साथ छोले-भूटरे खाने के लिए शनि बाजार, मुबारकपर गांव गया था। स्टेपनी नाम के जानकार ने सुभाष को फोन आया। स्टेपनी ने कहा कि उसके पास दस नंबर की नशे की गोलियां हैं,आकर ले जा। दोनों स्टेपनी नाम के लडक़े के पास गए। वह उन्हे बिटटू गेम वाले की दुकान पर मिला था। वह दुकान के अंदर ले गया। वहां पर पहले से गौरव नाम का लडक़ा छिपा हुआ था। उसने सुभाष उर्फ बहादुर को पकड़ लिया। उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। वही पर टिंकू व हुसैन नाम के लडक़े भी सुभाष उर्फ बहादुर को पकडक़र मारने लगे। गौरव ने हुसैन व टिंकू को इशारा दिया कि वह उसके दोस्त को भी पकड़ ले। इन दोनों को लेकर श्रवण के घर चलते हैं। दोस्त डर के कारण वहां से भाग आया था। बाद में सुभाष की बॉडी रोहिणी सेक्टर 32 में डेड बॉडी मिली थी। चेहरे पर, दोनों आंखें, गले, हाथ-पैरो पर व पीठ पर चोट के निशान थे। पुलिस ने स्टेपनी की तलाश की। जिसके बारे में पता चला कि वह एक केस में शामिल रहा है। स्टेपनी को गिरफ्तार कर उसके दोस्त टिंकू को भी गिरफ्तार कर लिया। स्टेपनी से पूछताछ करने पर पता चला कि सुभाष और गौरव दोनों घोषित बदमाश हैं। सुभाष उसका दोस्त था। लेकिन किसी विवाद के बाद वह एक दूसरे से नहीं बोला करते थे। कुछ दिन पहले सुभाष ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर दी थी। जिसमें गौरव को लेकर कई अपशब्द कहे और उसका अपमान किया था। जिसका बदला गौरव लेना चाहता था। वारदात वाले दिन स्टेपनी ने ही सुभाष को अपने पास दुकान में बुलाया था। दुकान में पहले से ही गौरव,टिंकू और हुसैन मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in