Husband killed his wife by attacking him with a rod on his head, also attempted suicide by hanging himself

सिर पर रॉड से हमला कर पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

भिलाई नगर, 09 जनवरी (हि.स.)। ग्राम छावनी में शनिवार दोपहर पति द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई। आरोपित पति के द्वारा बाद में फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया गया। जिसका इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है। जामुल पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर को ग्राम छावनी निवासी राजकुमार पटेल 42 वर्ष के द्वारा अपने पत्नी अनीता पटेल 35 वर्ष के सिर पर रॉड से हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। इसके पश्चात आरोपित पति के द्वारा खुद को भी खत्म करने का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। पड़ोसियों से मिली सूचना पर जामुल पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल राजकुमार पटेल को शासकीय अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी मजदूरी का कार्य कर साथ में रहते हैं। मूलत पाटन के रहने वाले हैं। इनकी एक बेटी है जो अपने चाचा के साथ रहती है। फिलहाल जामुल पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर पति पत्नी के बीच हुए विवाद का कारण ज्ञात करने का प्रयास किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in