husband-and-wife-going-to-see-kamkheda-injured-in-road-accident
husband-and-wife-going-to-see-kamkheda-injured-in-road-accident

कामखेड़ा दर्शन करने जा रहे पति-पत्नी सड़क हादसे में घायल

राजगढ़, 05 मार्च (हि.स.)। शहर से लगे ग्राम महाबल के समीप शुक्रवार दोपहर कामखेड़ा मंदिर दर्शन करने जा रहे एक्टिवा सवार पति-पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गए। वाहन 108 की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी 49 वर्षीय श्यामलाल शर्मा और उनकी पत्नी सुनीताबाई (40) साल एक्टिवा वाहन से राजस्थान के कामखेड़ा बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ब्यावरा शहर से लगे ग्राम महाबल के समीन एक्टिवा वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया, जिससे पति-पत्नी के सिर, कंधा और पैर में गंभीर चोटें लगी, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in