हरियाणा में मर्डर करने के बाद दिल्ली कर रहा था वारदातें

हरियाणा में मर्डर करने के बाद दिल्ली कर रहा था वारदातें

नई दिल्ली, 15 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा में हत्या करने के बाद दिल्ली में वारदातों को अंजाम दे रहे एक शातिर बदमाश को नांगलोई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और चाकू बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त ए कॉन ने बताया कि नांगलोई पुलिस एसएचओ वी एन झा की देखरेख में हाईवे पर गश्त कर रही थी। पुलिस टीम ने गलत तरीके से काफी तेजी में एक बाइक को अपनी तरफ आते हुए देखा था। जिसको रुकने का ईशारा किया। चालक ने बाइक की रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की। जिसको डेढ़ किलोमीटर पीछा करने के बाद दबोच लिया। सतीश से जब्त बाइक के एन काटजू मार्ग से चोरी की थी। सतीश हत्या,बलात्कार,लूट आदी के सात मामलों में शामिल रहा है। वह हरियाणा में मर्ड करने के बाद दिल्ली में ही वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक अन्य मामले में राजपार्क पुलिस ने कटटू गैंग लीडर आकाश उर्फ कट्टू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से रजौरी गार्डन से चोरी बाइक,पिस्टल और कारतूस जब्त किया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका दोस्त उसको कटटू बुलाता था। जब उसके गैंग बनाया तो इसी नाम से बनाया था। वह तीन लूट की वारदातों में शामिल रहा है। बाकी उसके गैंग के साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in