grandson-killed-grandfather-absconding
grandson-killed-grandfather-absconding

पोतों ने दादा को मार डाला, फरार

09/05/2021 कोडरमा, 09 मई (हि. स.)। जिले के धूमाडीह में दादा को उसके पोतों ने ही पीट कर मार दिया। घटना नवलशाही थाना क्षेत्र के धूमाडीह की है जहां रविवार को सेवानिवृत्त शिक्षक 70 वर्षीय बासुदेव महतो को उसके पोतों ने मार डाला। बासुदेव महतो के पुत्र मनोज यादव के दो बेटों पर दादा की हत्या का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार महाबीर महतो के घर में पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। मृतक के छोटे पुत्र अशोक यादव के अनुसार घर में काफी दिनों से घरेलू विवाद और अक्सर झगड़े होते थे। इसकी वजह से ही मेरे बड़े भाई मनोज यादव के दोनों पुत्रों अजीत यादव और उज्ज्वल यादव ने मार-मार कर मेरे पिता की हत्या कर दी। घटना को लेकर नवलशाही थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर लिया और शव को अपने कब्जे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से ही मनोज यादव अपने दोनों आरोपी पुत्रो के साथ फरार हो गया है। घटना को लेकर नवलशाही थाना में मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in